JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा: चम्पाई सोरेन

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन | Prabhat Khabar Network

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन | Prabhat Khabar Network

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने JSSC-JPSC नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग की है.

विज्ञापन

सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के भाजपा विधायक चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में युवा अभ्यर्थियों के सपनों और आकांक्षाओं को लगातार कुचला जा रहा है. सत्ता के संरक्षण में ब्लैकलिस्टेड एजेंसियों के माध्यम से सरकारी नौकरियों में अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन सरकार इस पर मौन है.

जारी बयान में चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य की सीआईडी पर निष्पक्ष जांच करने के बजाय बड़े लोगों को बचाने और छोटे लोगों को फंसाने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. उन्होंने कहा कि JSSC-CGL परीक्षा मामले में भी सीआईडी की जांच सवालों के घेरे में रही. उन्होंने दावा किया कि परीक्षा का सेकेंड टॉपर ही आज आरोपी है और उसके परिवार के कई सदस्यों को सरकारी नौकरी मिली है. ऐसे में परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के रिश्तेदार JPSC के इंटरव्यू पैनल में शामिल होकर युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब JPSC के चेयरमैन भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं और कई कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं, तब राज्य सरकार की एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती.

चम्पाई सोरेन ने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की हुई मौतों पर भी सरकार संवेदनहीन रही. उन्होंने मांग की कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कठोर दंड दिया जाए तथा झारखंड हाई कोर्ट पिछले कुछ वर्षों में JSSC और JPSC की सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं की CBI जांच का आदेश दे.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola