प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत 30 गुम हुए मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाए

विज्ञापन
फोटो:एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत 30 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं. पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल का उपयोग किया है.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत जुलाई माह में बड़ी सफलता हासिल की है. सीईआईआर(Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 30 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए जानकारी देते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सत्यापन के बाद विधिवत सुपुर्द कर दिए गए. लंबे समय से अपना मोबाइल खो चुके लोगों को फोन वापस मिलने पर उन्होंने सरायकेला- खरसावां पुलिस के इस प्रयास की सराहना की.एसपी ने बताया कि प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाना में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola