Honda QC3 vs Activa e: एक में 145Km रेंज, दूसरे में स्वैपेबल बैटरी, देखें पूरा कंपैरिजन

Updated:
विज्ञापन
बाईं ओर Honda Activa e और दाईं ओर Honda QC3

बाईं ओर Honda Activa e और दाईं ओर Honda QC3

Honda ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 पेश किया है, जिसकी दावा की गई रेंज 145 km है. वहीं, Activa e 102 km रेंज और स्वैपेबल बैटरी के साथ आती है. दोनों स्कूटरों में कई फीचर्स एक जैसे हैं.

विज्ञापन

Honda ने हाल ही में अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 पेश किया है. कंपनी का कहना है कि यह लंबी रेंज, रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर प्रैक्टिकैलिटी और कई नए फीचर्स के साथ आता है. QC3 के आने के बाद Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में अब QC1, Activa e और QC3 शामिल हो गए हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और भारतीय बाजार में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि Honda के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 और Activa e में क्या अंतर है.

Honda QC3 vs Honda Activa E: बैटरी और परफॉर्मेंस

  • Honda QC3 में फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है. यानी बैटरी को निकालकर बदला नहीं जा सकता. वहीं, Activa e में दो स्वैपेबल बैटरी पैक मिलते हैं. इन्हें जरूरत पड़ने पर स्वैपिंग स्टेशन पर बदल सकते हैं.
  • दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में कुल 3 kWh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है.
  • रेंज की बात करें तो Honda QC3 एक बार फुल चार्ज होने पर 145 km तक चलने का दावा करता है. वहीं, Activa e की दावा की गई रेंज 102 km है.
  • Honda QC3 को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है.
  • Activa e की बैटरी को घर पर चार्ज नहीं किया जा सकता. इसकी बैटरी चार्ज करने के बजाय कंपनी के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर जाकर दूसरी चार्ज बैटरी से बदलनी होती है.
  • वहीं, Activa e में 6 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 22 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है. Honda ने अभी तक QC3 की मोटर और टॉप स्पीड की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं.

ये भी पढ़ें: 163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम

Honda QC3 vs Honda Activa E: फीचर्स

  • अगर फीचर्स की बात करें, तो दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग एक जैसे हैं. 
  • दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में LED लाइटिंग दी गई है, जिससे रात में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है.
  • QC3 और Activa e दोनों में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
  • मोबाइल चार्ज करने के लिए दोनों स्कूटर में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

Honda QC3 vs Honda Activa E: सस्पेंशन, ब्रेक और स्टोरेज

  • दोनों स्कूटर में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. हालांकि, पीछे की तरफ QC3 में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. वहीं Activa e में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
  • दोनों स्कूटर में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है. हालांकि, Activa e में बेहतर सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) का भी फीचर दिया गया है.
  • रोजमर्रा के इस्तेमाल में सबसे बड़ा फर्क स्टोरेज का है. QC3 में सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट या दूसरा सामान आसानी से रखा जा सकता है. वहीं, Activa e में स्वैपेबल बैटरी सेटअप होने की वजह से सीट के नीचे स्टोरेज नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें: Piaggio ने बिक्री में मचाया धमाल, 3,749 यूनिट्स गाड़ियां बेचकर बनाया रिकॉर्ड, इस स्कूटर ने मारी बाजी


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola