163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम

Updated:
विज्ञापन

River Indie (Photo: River Mobility)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगलुरु की EV कंपनी River Mobility ने अपनी 50,000वीं Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन पूरा कर लिया है. कंपनी ने अगस्त 2023 में प्रोडक्शन शुरू किया था और तीन साल से कम समय में यह उपलब्धि हासिल की. आइए जानते हैं इस स्कूटर की खासियतें.

विज्ञापन

बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी रिवर मोबिलिटी (River Mobility) ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी की 50,000वीं इंडी (Indie) इलेक्ट्रिक स्कूटर कर्नाटक के होसकोटे स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से तैयार होकर बाहर निकली है. खास बात यह है कि कंपनी ने 25 अगस्त 2023 को इंडी स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू किया था और तीन साल से भी कम समय में 50,000 यूनिट बनाने का आंकड़ा छू लिया.

विज्ञापन

River Indie के Gen 3 वर्जन में मिले ये नए अपडेट

River Indie फिलहाल कंपनी का इकलौता स्कूटर है और लॉन्च के बाद से ही यह धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत करता जा रहा है. अक्टूबर 2025 में कंपनी ने इसका Gen 3 वर्जन लॉन्च किया था, जिसमें कई नए अपडेट देखने को मिले.

Gen 3 अपडेट के साथ स्कूटर में नए टायर्स, नया इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और बेहतर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई. इसके अलावा अब इसमें हिल-होल्ड असिस्ट फीचर भी मिलता है. इससे ढलान पर स्कूटर संभालना आसान हो जाता है. फिलहाल River Indie पांच रंगों में उपलब्ध है और सभी कलर ऑप्शन ब्लैक एक्सेंट्स के साथ आते हैं.

Photo: River Mobility
Photo: River Mobility

ये भी पढ़ें: Honda QC3 भारत में हुआ पेश, 145km की रेंज, TFT डिस्प्ले और 32L स्टोरेज है इसकी खासियत

River Indie की खासियतें

  • River Indie की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार प्रैक्टिकैलिटी है. इसमें सीट के नीचे पूरे 43 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जहां हेलमेट समेत कई जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है. इसके अलावा 12 लीटर का फ्रंट ग्लव बॉक्स भी दिया गया है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो River Indie में 4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 9 bhp की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है.
  • कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के मुताबिक 163 km तक की रेंज दे सकता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है.
  • चार्जिंग की बात करें तो 750W चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 0 से 80% तक सिर्फ 5 घंटे में चार्ज हो जाती है.
  • बेहतर सेफ्टी के लिए स्कूटर के आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिनके साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मिलता है.

2023 में हुई थी River Indie की एंट्री

रिवर ने फरवरी 2023 में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी (Indie) के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी. इसके कुछ ही महीनों बाद कंपनी ने कर्नाटक के होसकोटे में बने अपने 1.2 लाख वर्ग फुट के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया. इस फैक्ट्री में वाहन और बैटरी पैक की ऑटोमेटेड असेंबली लाइनें लगी हैं, जिससे हर साल करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसके हरेक फीचर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola