Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

काइनेटिक डीएक्स ई-स्कूटर (Image: Kinetic Green)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं. Kinetic Green DX इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं शानदार फीचर्स और अच्छी रेंज. यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके फीचर्स, बैटरी, रेंज और कीमत के बारे में पूरी जानकारी यहां देखें.

विज्ञापन

देश के टू-व्हीलर्स बाजारों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच लोग चार्ज होने वाली ईवी की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि, इसका एक तय रेंज होता है, जिसमें एक बार बैटरी फूल चार्ज करने के बाद लिमिटेड राइड ही कर सकते हैं. टीवीएस आईक्यूब और एथर जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटरों का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन यहां हम आपको आज Kinetic Green की DX के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. यदि आपने इसे खरीदने का प्लान किया है, तो उससे पहले इसमें क्या-क्या मिलता है वो जान लीजिए. इस आर्टिकल में काइनेटिक डीएक्स का फीचर्स बताएंगे.

विज्ञापन

Kinetic DX: कीमत 

काइनेटिक डीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,11,499 रुपये है, जबकि इसके डीएक्स प्लस की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 1,17,499 रुपए है. दोनों में अलग-अलग फीचर्स और रेंज मिलते हैं. ऐसे में आपके पास काइनेटिक ग्रीन की इस स्कूटर खरीदने का विकल्प भी मिल जाता है. आज अपने बजट के हिसाब से दोनों में से किसी को घर ला सकते हैं.

Kinetic DX: बैटरी और रेंज 

स्पेसिफिकेशनKinetic Green DXKinetic Green DX+
बैटरी पैक2.6 kWh2.6 kWh
चार्जिंग विकल्पऑफ बोर्ड चार्जिंगईजी चार्ज
पीक पावर4.78 kW4.77 kW
सिस्टम एफिसिएंशी60.860.8
वाटर और डस्ट प्रोटेक्शनIP67IP67
फ्रंट ब्रेक220 mm डिस्क220 mm डिस्क
रियर ब्रेक130 mm ड्रम130 mm ड्रम
व्हीलबेस1315 mm1315 mm
ग्राउंड क्लियरेंस165 mm165 mm
IDC रेंज102 किमी105 किमी
0-80% चार्ज होने का समय3 घंटे3 घंटे

काइनेटिक ग्रीन की दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर (DX & DX+) में कंपनी द्वारा 2.6kWh की बैटरी पैक ऑफर की जाती है. डीएक्स में ऑफ बोर्ड चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है, जबकि डीएक्स में ईजी चार्ज विकल्प है. 

डीएक्स इलेक्ट्रिक में 4.78kW पीक पावर, 60.8 सिस्टम एफीसिएंशी, IP67 वाटर एंड डस्ट प्रोटेक्शन, 220 mm फ्रंट डिस्क और 130 mm रियर ड्रम ब्रेक, 1315 mm व्हीलबेस और 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाता है. इस IDC रेंज 102 किलोमीटर है, जबकि 0 से 80 पर्सेंट चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है.  

ये भी पढ़ें: 60 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Sport 110 में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके हरेक फीचर

वहीं, डीएक्स प्लस में में 4.77kW पीक पावर, 60.8 सिस्टम एफीसिएंशी, IP67 वाटर एंड डस्ट प्रोटेक्शन, 220 mm फ्रंट डिस्क और 130 mm रियर ड्रम ब्रेक, 1315 mm व्हीलबेस और 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाता है. इस IDC रेंज 105 किलोमीटर है, जबकि 0 से 80 पर्सेंट चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है. इस हिसाब से देखें, तो दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है.

Kinetic DX: फीचर्स

फीचरडिटेल्स
हेडलाइटइंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स के साथ LED हेडलाइट
DRLक्रिस्टल मोनोग्राम LED DRL
टेललाइटLED वाइजर और टेललैंप
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर8.8-इंच आइकॉनिक डिजिटल क्लस्टर
सीट714 mm लंबी सीट
अंडरसीट स्टोरेज37 लीटर स्टोरेज क्षमता
मोटरBLDC हब मोटर
राइडिंग मोड3 मोड – रेंज, पावर और टर्बो
रिवर्स फीचररिवर्स पार्क असिस्ट
सस्पेंशनएडजस्टेबल ट्विन सस्पेंशन
कनेक्टिविटीब्लूटूथ कनेक्टिविटी

काइनेटिक ग्रीन डीएक्स में फीचर्स की बात करें, तो इसमें इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स के साथ LED हेडलाइट क्रिस्टल मोनोग्राम LED DRL, एलईडी वाइजर एंड टेललैंप, 8.8 इंच आइकॉनिक क्लस्टर, 714 mm लॉग सीट, 37 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, BLDC हब मोटर, 3 राइडिंग मोड (रेंज, पावर और टर्बो), रिवर्स पार्क असिस्ट, एडजस्टेबल ट्विन सस्पेंशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

इसके अलावा डीएक्स प्लस में भी लगभग एक जैसे ही फीचर्स लगाए गए हैं. हालांकि, इसमे टेलीकाइनेटिक फीचर्स मिलते हैं, जिसमें फाइंड माय काइनेटिक, ट्रैक माय काइनेटिक, गाइड माय होम, सीट एंड चार्जर ओपनिंग, जिओ फेंसिंग अलर्ट और डेटा एनलिटिक्स शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola