खरसावां: सीमावर्ती गांव पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, ग्रामीणों से किया संवाद, थाना का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
खरसावां थाना का निरीक्षण करते सरायकेला खरसावां जिले के एसपी मनोज स्वर्गियारी, साथ में खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह | Prabhat Khabar Network

खरसावां थाना का निरीक्षण करते सरायकेला खरसावां जिले के एसपी मनोज स्वर्गियारी, साथ में खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी ने खरसावां थाना का निरीक्षण किया और सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

खरसावां. सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी इन दिनों जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार थाना क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को उन्होंने खरसावां थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इसके बाद एसपी ने रांची जिला से सटे घने जंगल और पहाड़ियों की तराई में बसे सीमावर्ती रायजामा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

प्रभात खबर से बातचीत में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुराने मामलों की समीक्षा की जा रही है और लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि खरसावां क्षेत्र कभी नक्सल प्रभावित था, लेकिन वर्तमान में यहां पूरी तरह शांति है. इस शांति को बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती और प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

हर फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनने का निर्देश

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका समय पर समाधान किया जाए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई मामला सीधे थाना से संबंधित नहीं भी हो, तब भी लोगों की उचित सहायता कर उनका विश्वास बनाए रखें. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही प्रभावी कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सकती है.

अपराधियों पर नजर, एंटी क्राइम अभियान जारी

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को जेल से रिहा होने वाले अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. सड़क दुर्घटनाओं और अपराध पर नियंत्रण के लिए जिलेभर में एंटी क्राइम जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

ड्रग्स पर सख्ती के निर्देश

ड्रग्स के मामलों पर एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कुछ मामले सामने आए हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने और लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अफीम की कल्टीवेशन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह भी मौजूद थे.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola