चौका मोड़ पर एक महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद, हादसे और अपराध का बढ़ा खतरा

चौका ओवर ब्रिज में लगी स्ट्रीट लाइट खराब | Prabhat Khabar Network
एनएच-33 स्थित चौका मोड़ पर एक महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं. अंधेरे के कारण राहगीरों को हादसे और अपराध का डर सता रहा है. प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.
चौका : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) स्थित चौका मोड़ ओवरब्रिज और आसपास के इलाके में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं. इसके चलते शाम ढलते ही मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड भी पूरी तरह अंधेरे में डूब जाती है, जिससे रोजाना हजारों वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. चौका मोड़ एक बेहद व्यस्त चौराहा है, जहां दिन-रात वाहनों का दबाव रहता है.
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार अंधेरे की वजह से शाम को ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे उन्हें दुकानें समय से पहले बंद करनी पड़ रही हैं. साथ ही चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है. लोगों ने बताया कि लाइटें बंद होने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है. उन्होंने एनएचएआइ और संबंधित विभाग से अविलंब लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










