रंगदारी नहीं देने पर दंपती पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार, कुल्हाड़ी और रॉड से पीटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
गोगरी थाना | Prabhat Khabar Network

गोगरी थाना | Prabhat Khabar Network

गोगरी में जमीन विवाद के बीच घर निर्माण कर रहे दंपती पर रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला हुआ है. चार लोगों पर ₹50 हजार मांगने और न देने पर मारपीट कर ₹40 हजार नकद व सोने की चेन लूटने का आरोप है.

विज्ञापन

गोगरी थाना क्षेत्र के इमादपुर बिन्दटोली वार्ड संख्या-5 में जमीन विवाद के बीच रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है. घायल बतीस सिंह ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

घर निर्माण के दौरान रंगदारी मांगने का आरोप

घायल बतीस सिंह ने बताया कि वह मुंबई में मजदूरी करता है और अपने गांव इमादपुर में घर बनाने के लिए आया था. घर का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान आरोपितों ने उससे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. आरोप है कि रकम नहीं देने पर सभी लोग उसके घर पहुंच गए और हमला कर दिया.

पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा

पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने अवैध हथियार, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई. हमले में बतीस सिंह का पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट आयी.

नकदी और जेवर छीनने का भी आरोप

बतीस सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में रखे 40 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चकती भी छीन ली. घटना के बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इस मामले में इमादपुर बिन्दटोली निवासी राजू कुमार, रविन सिंह, फुल कुमार सिंह और थोथीया देवी को नामजद किया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घायल बतीस सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन