रक्सौल सीमा से सटे नेपाल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात बाइक की टक्कर से एक की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बारा जिले में एक अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बारा जिले के करैयामाई गांवपालिका-8 में अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. हादसे के बाद बाइक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने फरार चालक और मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है.

इलाज के दौरान हुई मौत

जिला पुलिस कार्यालय, बारा के अनुसार, दुर्घटना में करीब 50 वर्षीय उमेश शाह सुनार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वीरगंज स्थित न्यूरो अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एक अन्य व्यक्ति का चल रहा इलाज

इसी हादसे में बारा जिले के विश्रामपुर गांवपालिका-5 निवासी 40 वर्षीय पवन शाह सुनार भी घायल हुए हैं.

उनका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने बताया कि उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की.

जिला पुलिस कार्यालय, बारा के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बाइक और उसके चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन