दफ्तर-दफ्तर भटकने की मजबूरी होगी खत्म! मोतिहारी की पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, मौके पर होगा समस्या का समाधान

Updated:
विज्ञापन

डीएम सौरभ सुमन यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आम जनता को राहत देने के लिए मोतिहारी में 15 सितंबर से 'सहयोग शिविर' शुरू हो रहे हैं. इन शिविरों में जिला और अनुमंडल स्तर के अधिकारी पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे. यह व्यवस्था सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी को कम करेगी.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है. जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने आगामी 15 सितंबर से जिले के प्रखंडों की चयनित पंचायतों में प्रथम चरण के ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करने का निर्देश दिया है. इस व्यवस्था के तहत पंचायत स्तर पर ही जिला और अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों की शिकायतों को सुना जा सके और उनका यथासंभव ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जा सके. शिविरों को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए वरीय पदाधिकारियों की पंचायतवार प्रतिनियुक्ति भी की गयी है.

विज्ञापन

पंचायत स्तर पर पहुंचेगा जिला प्रशासन

जिला प्रशासन ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प के तहत सहयोग शिविर की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है. पहले से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को संचालित जन-शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सहयोग शिविर लगाया जाएगा. इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए बार-बार प्रखंड या जिला कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी.

शिविर से 30 दिन पहले शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

डीएम सौरभ सुमन यादव ने निर्देश दिया है कि जिस पंचायत में सहयोग शिविर होना है, वहां शिविर की तिथि से 30 दिन पहले ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए. प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में आवेदन प्राप्त किये जाएंगे. शिविर में आने वाली शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया जाएगा और लंबित मामलों का शिविर से पहले ही नियमानुसार शत-प्रतिशत निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है.

हर शिकायत की मिलेगी रसीद, पेंडेंसी रखने पर सख्ती

पंचायत के कार्यपालक सहायक को शिकायतों के पंजीकरण के लिए अधिकृत किया गया है. वे आवेदकों को प्राप्ति रसीद देंगे और निर्धारित प्रपत्र में शिकायत से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज करेंगे. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिविर के दिन लंबित मामलों की संख्या शून्य रहे, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके.

बैठने से लेकर पेयजल तक की होगी व्यवस्था

सहयोग शिविर में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा शिविर में सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं का लाभ उठा सकें.

इन पंचायतों में पहले चरण में लगेगा सहयोग शिविर

  • आदापुर: आंधरा, मझरिया
  • छौड़ादानो: भेलवा, भतनहिया, महुआवा
  • रामगढ़वा: सकरार, अधकपरिया, जैतापुर
  • रक्सौल: नोनियाडीह, हरदिया, धनगढ़वा कौड़िहार
  • बनकटवा: बनकटवा, बीजबनी दक्षिणी, जीतपुर
  • चिरैया: खोरा, परेवा, सरौरगढ़
  • ढाका: करसहिया, झोआराम, गहई
  • घोड़ासहन: गुर्मियां, विशुनपुर, बगही भेलवा
  • मधुबन: दुलमा, रोपानी, भेलवा
  • पकड़ीदयाल: सिराहां, अजगरवा, सुंदर पट्टी
  • पताही: बलुआ जुल्फिकारबाद, बखरी
  • फेनहारा: खानपिपरा, मधुबनी, रूपौलिया
  • तेतरिया: कोठिया, तेतरिया, पुनास लहलादपुर
  • बंजरिया: जनरेवा, चैलाहा, पचरुखा मध्य
  • कोटवा: मछरगांवा, बड़हरवा कला, कररिया
  • मोतिहारी: झीटकहिया, ध्रुव लखौरा, नौरंगिया
  • पिपरा कोठी: ढेकहां दक्षिणी, पंडितपुर, वीरछपरा
  • सुगौली: सुकुल पाकड़, करमावा रघुनाथपुर, माली
  • तुरकौलिया: जयसिंहपुर पूर्वी, जयसिंहपुर उत्तरी, जयसिंहपुर दक्षिणी
  • चकिया: चिंतामणपुर, चकबारा, जमुनिया
  • कल्याणपुर: दरमाहा, दिलावरपुर, रघुनाथपुर
  • केसरिया: पूर्वी सरोतर, पश्चिमी सरोतर, सेमुआपुर
  • मेहसी: हरपुर नाग, कटहा, परतापुर
  • अरेराज: बभनौली, ममरखा, रढिया
  • हरसिद्धि: पानापुर रंजीता, यादोपुर, सोनबरसा
  • पहाड़पुर: कोटवा, मझरिया, कमाल पिपरा
  • संग्रामपुर: संग्रामपुर पूर्वी, संग्रामपुर पश्चिमी, बरियारिया उत्तरी

ये भी पढ़ें: सार्वजनिक कुआं भरकर मंदिर निर्माण का आरोप, सरकारी जमीन को लेकर विवाद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन