बॉलीवुड अभिनेता रवि सुधा चौधरी बने भाजपा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:28 PM

विज्ञापन

कलाकर-संस्कृति प्रकोष्ठ

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया के बहुचर्चित बॉलीवुड अभिनेता रवि सुधा चौधरी को कलाकर-संस्कृति प्रकोष्ठ, बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रवि सुधा चौधरी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है.मैं पार्टी के संगठनात्मक उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बिहार के कलाकरों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को प्रेरित करने का हरसंभव प्रयास करूंगा.उन्होंने बताया कि वे आगामी समय में राज्यव्यापी सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकार संगोष्ठियां, जागरूकता अभियान, लोक कला संरक्षण और युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवि सुधा चौधरी को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने बताया कि बिहार कला एवं संस्कृति की धरोहर है यहां प्रतिभा की कमी नहीं है. मेरा उद्देश्य अपने बिहार को कला एवं फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नया आयाम देना है, ताकि यहां की प्रतिभाएं कभी भी मायूस ना हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन