पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर साइकिल रैली

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Jun 2026 6:21 PM

विज्ञापन

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्णिया के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड परिसर भवानीपुर से रविवार को बीडीओ मनोज कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका विनय कुमार के नेतृत्व में तान्या, अभिलाषा एवं रानी संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) से जुड़ी जीविका दीदियों ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशाल एवं भव्य साइकिल रैली निकाली.

विज्ञापन

भवानीपुर. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्णिया के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड परिसर भवानीपुर से रविवार को बीडीओ मनोज कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका विनय कुमार के नेतृत्व में तान्या, अभिलाषा एवं रानी संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) से जुड़ी जीविका दीदियों ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशाल एवं भव्य साइकिल रैली निकाली. रैली में विभिन्न ग्राम संगठनों की सैकड़ों जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को स्वस्थ, स्वच्छ तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. बीडीओ मनोज कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका विनय कुमार ने रैली के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता लाते हुए ग्रामीणों से अपील की कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर एवं स्वास्थ्य बना रहता है. वहीं कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग करने को प्रेरित किया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन