जमीन विवाद में मारपीट में दंपती घायल, रास्ते से डायल 112 पुलिस ने उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Jun 2026 5:41 PM
बलिया थानाक्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बीती रात एक पक्ष के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये.
भवानीपुर. बलिया थानाक्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बीती रात एक पक्ष के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में दोनों सड़क किनारे पड़े हुए थे. घटना की सूचना मिलने पर बलिया थाना के एसआइ लल्लू पाल, चालक राजीव कुमार व पुलिस बल के जवान मुकेश कुमार और खोखा शर्मा 112 नंबर वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया. घायलों की पहचान बसमनपुर निवासी वार्ड संख्या-1 के 35 वर्षीय लालो शर्मा व उनकी पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि दोनों के शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आयी हैं. फिलहाल, उनका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है. थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है व विवाद के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है. तत्काल किसी पक्ष से थाना को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










