पूर्णिया में नौ केंद्रों पर कड़ी निगरानी में ली गयी बीएड प्रवेश परीक्षा, 4093 उपस्थित व 485 अनुपस्थित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Jun 2026 6:45 PM

विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को पूर्णिया मुख्यालय के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

पूर्णिया. बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को पूर्णिया मुख्यालय के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गयी. विवि नोडल पदाधिकारी डा. नवनीत कुमार ने बताया कि पूर्णिया में 9 केंद्रों पर कुल 4578 अभ्यर्थी में से 4093 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 485 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. बीबीएम उच्च विद्यालय में 576 में 506, पूर्णिया महिला महाविद्यालय में 576 में 535, बिजेन्द्र पब्लिक स्कूल में 510 में 460, ब्राइट कैरियर स्कूल में 504 में 434, जिला स्कूल में 528 में 478, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में 504 में 461, एसएनएसवाइ डिग्री कॉलेज में 432 में 389, मिल्लिया पॉलिटेक्निक में 528 में 462 , ब्रज मोहन ठाकुर लॉ कॉलेज में 420 में 368 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और सख्त चेकिंग परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कड़ी निगरानी और सख्त चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गयी. परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति और पहचान पत्र की गहन जांच की गयी. सभी केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला प्रशासन के उड़नदस्ता दल लगातार विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहे. परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रविवार 1 बजे जब परीक्षा समाप्त हुई और परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर एक बड़ी मुस्कान और राहत की झलक साफ देखी जा सकती थी. परीक्षा देकर जिला स्कूल केंद्र से बाहर निकलीं परीक्षार्थी पूनम कुमारी, स्वप्निल रंजन, कुमारी भावना, अंजली आदि ने बताया कि इस बार प्रश्न पत्र का स्तर बहुत संतुलित था. उन्होंने कहा सामान्य ज्ञान और शिक्षण अभिक्षमता से जुड़े प्रश्न काफी अच्छे थे. परीक्षा बहुत अच्छा गया है उम्मीद है कि रिजल्ट बेहतर आएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन