FACT Check: क्या ऋषभ पंत के शॉट से टूटा था ड्रोन? जानिए वायरल VIDEO की सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ पंत के शॉट से नहीं टूटा ड्रोन (फोटो-स्क्रीनशॉट)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि ऋषभ पंत के शॉट से ड्रोन टूट गया था. हालांकि मैच के आधिकारिक प्रसारण और वीडियो की जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला. वायरल क्लिप AI से तैयार किया गया फर्जी वीडियो पाया गया.

विज्ञापन

FACT Check: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पंत ने एक गगनचुंबी शॉट खेला, जो स्टेडियम के ऊपर उड़ रहे ड्रोन से टकरा गया. जिससे ड्रोन टूट गया. इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया. जांच में यह दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ.

विज्ञापन

वायरल क्लिप के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इस घटना को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे वास्तविक घटना मानते हुए शेयर किया, लेकिन मैच के आधिकारिक प्रसारण और उपलब्ध फुटेज की पड़ताल करने पर साफ हो गया कि ऐसा कोई वाकया मैच के दौरान नहीं हुआ था.

आधिकारिक प्रसारण में नहीं दिखी कोई घटना

भारत की बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत ने अपने आक्रामक अंदाज में कई बड़े शॉट जरूर खेले, लेकिन मैच के लाइव ब्रॉडकास्ट में कहीं भी गेंद के किसी ड्रोन या कैमरे से टकराने की घटना दिखाई नहीं दी. सभी शॉट सामान्य रूप से मैदान के भीतर या बाउंड्री के पार गिरे.

BCCI के नियमों से भी हुई झूठ की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ब्रॉडकास्टिंग टीम स्टेडियम में इस्तेमाल होने वाले एरियल कैमरों और ड्रोन के लिए सख्त सुरक्षा मानकों का पालन करती है. ऐसे कैमरे और ड्रोन क्रिकेट गेंद की सामान्य पहुंच से काफी ऊंचाई पर संचालित किए जाते हैं, ताकि खिलाड़ियों और मैच संचालन पर किसी तरह का खतरा न हो.

AI से बनाया गया वीडियो

वायरल वीडियो की पड़ताल में कई तकनीकी खामियां भी सामने आईं. वीडियो में गेंदबाज सफेद गेंद से गेंदबाजी करता दिखाई देता है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा वीडियो में कई दृश्य असामान्य और कृत्रिम नजर आते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह क्लिप AI तकनीक की मदद से तैयार की गई है.

पंत ने खेली 81 रन की पारी

ड्रोन से टक्कर की इस घटना के अलावा ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. आईपीएल 2026 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत ने शानदार लय दिखाई और 121 गेंदों पर 81 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. पंत शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे, लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए.

यह भी पढें: मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को किया आउट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola