VIDEO: 'गुड जॉब सर...', भारत को ट्रॉफी नहीं मिली तो मोहसिन नकवी की तारीफ करने लगा पाकिस्तानी फैन

Updated:
विज्ञापन

मोहसिन नकवी और भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप जीत लिया है. हालांकि, ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया, जिसने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की पुरानी कड़वाहट को फिर से जगा दिया. एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

India-Pakistan Cricket Controversy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैदान पर भारत की इस शानदार जीत के बाद जश्न होना था, लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद को जन्म दे दिया. भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया.

विज्ञापन

इसी बीच दुबई स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन मोहसिन नकवी की तारीफ करता नजर आ रहा है. वह नकवी से कहता है- 'गुड जॉब सर, हम आपसे खुश हैं. वे ट्रॉफी के हकदार नहीं हैं.' इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रॉफी विवाद ने सोशल मीडिया पर एक नया मोड़ ले लिया है.

ये भी पढ़ें: मोहसिन नकवी को पहले ही पता था भारत का फैसला, फिर भी क्यों कर दी ये ओछी हरकत?

'गुड जॉब सर...' नकवी की तारीफ करता दिखा पाकिस्तानी फैन

वायरल वीडियो में फैन नकवी से बात करते हुए उन्हें बधाई देता है. वह कहता है कि भारत ट्रॉफी का हकदार नहीं था और नकवी ने अच्छा काम किया. जिसके बाद यह पाकिस्तान के फैंस की मानसिकता भी दिखाता है कि बिना ट्रॉफी जीते वो ट्रॉफी रखना चाहता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'चोर...चोर, ट्रॉफी चोर', मोहसिन नकवी को देखते ही गूंजा स्टेडियम, वीडियो हुआ वायरल

भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

विवाद से अलग मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 68 और स्मृति मंधाना ने 59 रन की पारी खेली. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर समेट दिया. भारत ने 72 रन से मुकाबला जीतकर आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा एक बार फिर साबित किया.

ट्रॉफी प्रेजेंटेशन क्यों बना विवाद?

फाइनल के बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए मंच पर मौजूद थे. लेकिन भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की. इसके बाद प्रेजेंटेशन में देरी हुई और भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी उठाते हुए आधिकारिक प्रसारण में नहीं दिखाया गया. यह पहली बार नहीं था जब भारत और नकवी के बीच एशिया कप ट्रॉफी को लेकर ऐसी स्थिति बनी. 2025 में पुरुष टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. उस समय भी प्रेजेंटेशन विवादों में रहा था.

ये भी पढ़ें: Women Asia Cup: 8वीं बार एशिया कप जीतते ही PM मोदी ने किया ऐसा पोस्ट, पढ़कर गर्व करेंगे आप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola