मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को किया आउट

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Manav Suthar

मानव सुथार

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारतीय टीम आज अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाएगी. क्रीज पर शुभमन गिल (103 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (50 रन) मौजूद हैं.

विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली है. रविवार को मैच के दूसरे सत्र में भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित की. जवाब में, अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टी-ब्रेक तक टीम ने 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर सेदीकुल्लाह अटल टिके हुए हैं. भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे गेंदबाज मानव सुथार ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपने पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक (16 रन) को कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

केएल राहुल और सुदर्शन ने दी मजबूत शुरूआत

याद दिला दें कि पहले दिन केएल राहुल (100) और साई सुदर्शन (81) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी. अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद सलीम सफी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जियाउर रहमान और हश्मतुल्लाह शाहिदी के खाते में 1-1 विकेट आया.

सलीम का ऐतिहासिक स्पैल

अफगानिस्तान के लिए इस मैच में मोहम्मद सलीम सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं. सिराज को आउट कर उन्होंने मैच में अपना छठा विकेट चटकाया. इसके साथ ही सलीम ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया है.

कप्तान गिल 126 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम ने सुबह के खेल की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की. कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल (126 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (81 रन) ने पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि, दोनों ही शतकवीर बड़ी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए. पंत को हश्मतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने कैच किया, जबकि ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए कप्तान गिल और जुरेल समेत कुल 4 विकेट चटकाए हैं.

राहुल का जीवनदान और बड़ी साझेदारी

जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच 139 रनों की मजबूत साझेदारी हुई. इस दौरान मैच में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब केएल राहुल को एक बड़ा जीवनदान मिला. एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में गई थी, लेकिन अंपायर ने इसे ‘नॉट आउट’ करार दिया. अफगानिस्तान के कप्तान ने यहाँ भारी चूक की और DRS नहीं लिया। इस गलती का फायदा उठाकर राहुल ने शानदार 100 रन कूट डाले.

सुदर्शन शतक से चूके

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (24) के जल्दी आउट होने के बाद, केएल राहुल और साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, साईं सुदर्शन बदकिस्मत रहे और अपने शतक से चूक गए. वह 81 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सलीम की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया. राहुल भाग्यशाली रहे कि अफगानिस्तान ने उनके खिलाफ एक स्पष्ट कैच पर DRS नहीं लिया था. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए राहुल ने 100 रन बनाए और शतक पूरा करते ही अपना विकेट गंवा बैठे.

पंत की आतिशबाजी

3 विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक (103)* ठोका. बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में यह उनका छठा शतक है. वहीं दूसरी तरफ, ऋषभ पंत ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. पंत ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से अपनी तूफानी हाफ सेंचुरी (50 रन) पूरी की.

यह भी पढ़े- मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola