मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत; VIDEO

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Mohammed Shami bowling

गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी

Bengal T20 league: भारतीय स्टार पेसर मोहम्मद शमी इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 में अपनी कड़क गेंदबाजी से तहलका मचाने के बाद, उन्होंने बंगाल टी20 लीग 2026 में भी अपना दबदबा कायम रखा है. इस टूर्नामेंट में भी उनकी घातक गेंदबाजी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

विज्ञापन

Bengal T20 league: राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिशों में जुटे मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी क्लास साबित कर दी है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए बंगाल टी20 लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए शमी ने श्राची राढ़ टाइगर्स के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया. अपनी लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बेबस करने वाले इस 35 वर्षीय गेंदबाज ने शाहबाज अहमद, रोहित कुमार और दिपांजन मुखर्जी को लगातार आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

16वें ओवर में आया शमी का तुफान

16वें ओवर में जब गेंद 35 वर्षीय शमी के हाथ में आई, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि अगली तीन गेंदें में क्या होने वाली हैं. ओवर की चौथी गेंद पर शमी ने शाहबाज अहमद को झांसा दिया और के. लाल ने उनका आसान सा कैच लपक लिया. अगली गेंद पर रोहित कुमार क्रीज पर आए, लेकिन शमी की रफ्तार के आगे वह भी बेबस दिखे, वी. भाटी ने उनका एक लाजवाब कैच पकड़ा. अब पूरी टीम और फैंस की सांसें थमी हुई थीं. ओवर की अंतिम गेंद पर सामने थे दीपांजन मुखर्जी. शमी ने एक सटीक गेंद डाली जो सीधे दीपांजन के पैड पर जा लगी. अंपायर की उंगली उठी और एलबीडब्ल्यू के साथ ही शमी ने अपनी यह शानदार हैट्रिक पूरी कर ली.

बंगाल टी20 लीग में शमी का जलवा

बंगाल टी20 लीग में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे शमी ने श्राची राढ़ बंगाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 6.75 की इकोनॉमी से 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. शमी ने विपक्षी टीम के ओपनर सुमंत गुप्ता को आउट करने के साथ-साथ शाहबाज अहमद, रोहित कुमार और दीपांजन मुखर्जी को अपना शिकार बनाकर राढ़ बंगाल के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी.

ईडन गार्डन्स में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की धमाकेदार जीत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने विशाल भाटी के शानदार 86 रन (46 गेंद), करन लाल के 39 रन और प्रमोद चंदीला के नाबाद 36 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. जवाब में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्राची राढ़ बंगाल की टीम ईडन गार्डन्स की पिच पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. राढ़ बंगाल के लिए शुवम डे (48) और राहुल प्रसाद (44) ने अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में उनकी टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़े- फ्रेंच ओपन फाइनल आज, प्राइज मनी जानकर पकड़ लेंगे सिर

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola