Arshdeep Singh Samreen Kaur tattoo: अर्शदीप सिंह-समरीन कौर का मैचिंग टैटू क्यों है खास?
अर्शदीप सिंह-समरीन कौर (एक्स)
Arshdeep Singh Samreen Kaur tattoo: टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस समरीन कौर ने खास मैचिंग टैटू से अपने रिश्ते पर मुहर लगाई. जानें इस टैटू का अनोखा राज.
Arshdeep Singh Samreen Kaur tattoo: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. अर्शदीप ने एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “my person” कहा. इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है.
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर का मैचिंग टैटू क्यों खास है?
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने एक-दूसरे की लिखावट को टैटू के रूप में अपनी बांह पर जगह दी है. अर्शदीप के अपर आर्म पर “AS” लिखा है, जिसे समरीन ने हाथ से लिखा था. वहीं समरीन की बांह पर “SK” है, जो अर्शदीप की हैंडराइटिंग में है. दोनों अक्षरों के साथ छोटा लाल दिल भी बनाया गया है. एलियंस टैटू की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, डिजाइनर अभिषेक गवई ने कॉन्सेप्ट को अंतिम रूप दिया, जबकि टैटू आर्टिस्ट सन्नी सेन ने हाथ से लिखे अक्षरों को फाइन-लाइन टैटू में बदला.
समरीन कौर कौन हैं?
समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की. मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा.
मिस इंडिया से फिल्मों और वेब सीरीज तक का सफर
समरीन ने फेमिना मिस इंडिया 2018 में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और स्टेट फाइनलिस्ट रहीं. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के साथ एक्टिंग में काम किया. वह ‘83’, ‘नेल पॉलिश’ और पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 2’ में नजर आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़े- Aryaman Birla RCB Statement: RCB का नाम नहीं बदलेगा, Chairman Aryaman Birla ने किया साफ
जुबिन नौटियाल और बादशाह के साथ भी किया काम
समरीन कई चर्चित म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दी हैं. जुबिन नौटियाल के ‘तुझे भूलना तो चाहा’ और बादशाह के ‘बावला’ जैसे गानों में उनके काम को दर्शकों ने नोटिस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए