NDA को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने खत्म किया सस्पेंस, बोले- थे, हैं और आगे भी रहेंगे साथ

Updated:
विज्ञापन
Upendra-Kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा

Upendra Kushwaha: रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए में थी और आगे भी गठबंधन का हिस्सा रहेगी. उन्होंने जदयू और रालोमो की विचारधारा को समान बताया, जबकि निशांत कुमार को नीतीश कुमार का स्वाभाविक उत्तराधिकारी बताते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की वकालत की.

विज्ञापन

Upendra Kushwaha: रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का अस्तित्व किसी एक पद को लेकर समाप्त हो जाये, दुनिया की कोई ताकत यह काम नहीं कर सकती है. हमलोग गठबंधन धर्म निभाने वाले लोग हैं. गठबंधन की बड़ी पार्टियों का सम्मान करने वाले हैं. हमलोग एनडीए में हैं और एनडीए में रहेंगे. परिवार में भी कभी कंफ्यूजन होता है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह मेरे प्रति कम नहीं हुआ है. इस कारण इससे परेशान नहीं होना है. कभी-कभी लगेगा एक कदम आगे और दो कदम पीछे, ये स्वभाविक प्रक्रिया है. पूरी मजबूती के साथ हमलोग एनडीए के साथ थे, हैं और रहेंगे. सत्ता में हिस्सेदार हैं और रहेंगे. वे रविवार को पटना के रवींद्र भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

जदयू और रालोमो की विचारधारा एक जैसी

कुशवाहा ने कहा कि जदयू और रालोमो की विचारधारा एक जैसी है. हम भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन, विचारधारा मेल नहीं खाती है. जदयू की विचारधारा भी भाजपा से मेल नहीं खाती. अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं, इस कारण गठबंधन में हैं. जो लोग जो लोग शुरुआती दौर में नीतीश कुमार के साथ संगठित हुए, कोई विपरीत परिस्थिति भी आ जाये तो, शत प्रतिशत लोग न तो राजद में जायेंगे और न भाजपा में जायेंगे. किसी न किसी रूप में जहां हैं, वहीं रहना चाहिए.

निशांत को डिप्टी सीएम बनाना चाहिए था

कुशवाहा ने कहा कि जदयू में परेशानी दिखती है, तो मुझे दर्द होता है. समस्तीपुर में हमने कहा था कि निशांत को पार्टी में लाना चाहिए था. जदयू के बड़े नेताओं को ये बात अटपटी लगी थी. निशांत को राजनीति में और पहले लाना चाहिए था. जब राजनीति में लाया गया तो मंत्री की जगह उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए था. नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी निशांत ही हो सकते हैं. डिप्टी सीएम बनाने पर वह स्वभाविक रूप से आगे बढ़ जाते.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सत्ता में हिस्सेदार थे और रहेंगे

कुशवाहा ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि उपेंद्र कुशवाहा पुत्र मोह में चले गये. उपेंद्र कुशवाहा पार्टी नहीं परिवार चलाता है. पार्टी में राजनीति रूप से जितने प्यारे दीपक प्रकाश हैं, उतने ही पार्टी के कार्यकर्ता प्यारे हैं. कहीं से मन में कोई कंफ्यूजन नहीं रखना है. हमलोग सत्ता में हिस्सेदार हैं और सत्ता में हिस्सेदार रहेंगे. कहा कि 2014 के थोड़ा पहले बिहार की धरती पर सबसे पहले मैंने ही कहा था कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के लिए सबसे फिट आदमी हैं. तब भाजपा के लोगों को भी यह बात नहीं पच पा रही थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में BHU की ब्रांच खोलने की तैयारी, सरकार देगी जमीन, TRE 4 आया बड़ा अपडेट

बिहार में 14 जून तक खराब रहेगा मौसम का हाल, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और वज्रपात का भी खतरा

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन