यूजी व पीजी के छात्रों को आइ-कार्ड वितरण की मांग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 15 Dec 2025 6:02 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को लिखित आवेदन देकर यूजी,पीजी विभिन्न वर्गों के आइ-कार्ड का शीघ्र ही वितरण करवाने की मांग की है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पीजी छात्र अभिषेक कुमार व बमबम कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को लिखित आवेदन देकर यूजी,पीजी विभिन्न वर्गों के आइ-कार्ड का शीघ्र ही वितरण करवाने की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि पीजी सत्र 2024-2026 व यूजी सत्र 2023-2027 व 2024-2028 का आइ-कार्ड वितरण होना शेष है. इधर, छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया कि डिग्री व पीजी महाविद्यालय में आइ-कार्ड के नाम पर अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस व सामान्य कैटेगरी के छात्रों से नामांकन के वक्त शुल्क लिया गया है. इसलिए सभी छात्रों को आइ-कार्ड मिलने का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन