बनमनखी में यूपीएससी में सफल प्रतिभागियों का भव्य नागरिक सम्मान समारोह
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Mar 2026 7:20 PM
बनमनखी
बनमनखी .नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित अशोक सम्राट भवन हॉल में यूपीएससी में चयनित प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर जायसवाल ने की, जबकि मंच संचालन रंजीत कुमार गुप्ता ने किया.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि एवं नगर परिषद सभापति संजना देवी उपस्थित रहीं.सभी सफल प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया.यूपीएससी 2026 में सफल प्रतिभागियों में मोहनीयां चकला पंचायत निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र कुमार शिवराज को 496 रैंक और काझी हृदय नगर पंचायत निवासी राजकिशोर झा के पुत्र सौरभ रंजन को 537 रैंक प्राप्त हुआ है. समारोह में सौरभ रंजन के साथ उनके पिता मौजूद रहे जबकि कुमार शिवराज के पिता सुरेन्द्र साह उपस्थित रहे. इसके साथ ही वर्ष 2023 में बनमनखी से चयनित प्रतिभागियों को भी याद किया गया. जानकीनगर के झालीघाट निवासी नागेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र ज्ञानेन्द्र भारती ने 537 रैंक तथा सरसी हरभंगा निवासी अभिलाषा यादव के पुत्र नवनीत आनंद ने 499 रैंक प्राप्त किया था. कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र भारती की माता रंजना भारती एवं नवनीत आनंद की माता अभिलाषा यादव मौजूद रहीं.पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट पद पर चयनित निशा कुमारी भी समारोह में शामिल हुईं और उन्हें भी सम्मानित किया गया.इस मौके पर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि बनमनखी के प्रतिभागियों ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है, जिसके लिए उनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं.उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि बिहार के आईएएस-आईपीएस अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवा देकर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं, जिस पर हम सभी को गर्व है. समारोह में पूर्व चेयरमैन विजय साह, ममता कुमारी, लता देवी,राखी कुमारी, चन्दन झा, शशिशेखर, संतोष चौरसिया, रंजीत गुप्ता आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










