ePaper

महाकुंभ में हुए भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बयान, प्रयागराज की घटना को बताया हृदय विदारक

Updated at : 29 Jan 2025 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
RJD Meeting

Stampede In Maha Kumbh : तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में दूसरे विपक्षी नेताओं की तरह घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

विज्ञापन

Stampede In Maha Kumbh : पटना. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम तट पर मची भगदड़ से पूरा देश दुखी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भगदड़ को लेकर बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर दुख प्रकट किया है. इस हादसे में अब तक की जानकारी के अनुसार 17 लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी. प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है.

तेजस्वी ने जताया दुख

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि “प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ एवं श्रद्धालुओं के घायल होने एवं मौत की अत्यंत दुःखद खबर हृदय विदारक है. ईश्वर दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. भगवान सबको सकुशल रखें”. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में दूसरे विपक्षी नेताओं की तरह घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

रात एक बजे हुई भगदड़

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में देर रात एक बजे के करीब भगदड़ मच गई. प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक एक रेला आया और भगदड़ मच गई. दर्जन भर लोगों की मौत की सूचना आ रही है. हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है. हादसे में घायल कई लोगों को एंबुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया गया. मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में और सामान्‍य बताई जा रही है. घटना के चलते अखाड़ा परिषद ने अमृत स्‍नान स्‍थगित कर दिया है.

Also Read: जब कुंभ में बेकाबू हुआ था हाथी, प्रयागराज में 500 लोगों की मौत के बाद लगे थे ये प्रतिबंध

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन