ePaper

Bihar Weather: बिहार में मानसून फिर हुआ सक्रिय, जानें कैसा रहेगा इस शनिवार का मौसम

Updated at : 09 Aug 2024 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Weather

Weather

Kal Ka Mausam: दो दिनों से कमजोर मॉनसून शुक्रवार को फिर से सक्रिय हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को बिहार के लगभग सभी जिलों में हल्की, मध्यम या भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में इस बार मानसून कभी कमजोर तो कभी मजबूत हो रहा है. मॉनसून के इस व्यवहार से मौसम का मिजाज भी किसी के समझ में नहीं आ रहा है. दो दिनों से कमजोर मॉनसून शुक्रवार को फिर से सक्रिय हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को बिहार के लगभग सभी जिलों में हल्की, मध्यम या भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की आशंका भी जतायी गयी है. अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं.

शनिवार को 24 जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से 10 अगस्त को राजधानी पटना समेत 24 जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग का रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 24 जिलों में शनिवार को बारिश, मेघगर्जन और ठनका गिरने के आसार हैं. इनमें से पांच जिले हाई अलर्ट पर हैं, जहां भारी बारिश के साथ नुकसान पहुंचानेवाले वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार मानसून का टर्फलाइन पाकिस्तान से मध्य राजस्थान, मध्य यूपी, पूर्वी बिहार और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाता दिख रहा है. इसी का असर बिहार और झारखंड पर हो रहा है. इस कारण बिहार में अगले 2 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना है.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

लोगों को बिना काम घर से नहीं निकलने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इनमें गया, रोहतास, कैमूर औरंगाबाद और बक्सर शामिल हैं. इन जिलों में आम जनों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि काम हो तभी घरों से बाहर निकलें और सावधानी के टिप्स अपनाएं. अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, भोजपुरी, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण,
बेगूसगू राय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर और पटना में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बाकी जिलों में भी मेघगर्जन संभावना है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन