Hospital In Bihar: बिहार के चार शहरों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, जानें कब कहां होगा चालू

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Hospital In Bihar: बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया जैसे शहरों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनकर तैयार है. लोगों को इसके चालू होने का इंतजार है. दरभंगा में इसके चालू होने की तारीख कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन मुजफ्फरपुर में 15 जुलाई से चालू होने की सूचना आ रही है.

विज्ञापन

Hospital In Bihar: पटना. बिहार के चार शहरों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनकर तैयार है. लोगों को इसके चालू होने का इंतजार है. दरभंगा में एक बार फिर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चालू होने की तारीख आगे बढ़ गयी, वहीं मुजफ्फरपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत 15 जुलाई से होने की बात कही जा रही है. गया में बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी सारा काम पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक यहां ओपीडी सेवा भी शुरू नहीं हो पायी है. कमोवेश यही हाल भागलपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भी है.

15 जुलाई से शुरू हो जायेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

एसकेएमसीएच परिसर में सौ करोड़ से अधिक लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया गया है. सुपर स्पेशियलिटी का भवन बनकर तैयार हो गया है और सारे उपकरण भी इंस्टॉल कर दिये गये हैं. मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आभा रानी सिन्हा ने बताया कि 15 जुलाई से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो जायेगा. पटना में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य और अधीक्षक के साथ स्वास्थ्य विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया. अब तक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 21 विशेषज्ञों की तैनाती हुई है. अस्पताल में अभी ने फ्रो और न्यूरो की ओपीडी चलती है. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो जाने से बर्न, प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी जैसे विभाग भी शुरू होंगे. न्यूरो और नेफ्रो की सर्जरी भी होगी. न्यूरो सर्जरी शुरू होने से उत्तर बिहार के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तीन नये ओपीडी 27 से

डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज की संपूर्ण सुविधाओं के लिए मरीजों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को तीन और विभागों में ओपीडी की सुविधा 27 जून से मिलने लगेगी, लेकिन उन्हें कैथ लैब और अन्य विभागों में ऑपरेशन की सुविधा अभी नहीं मिलेगी. दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बैठक में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के साथ साथ डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. अलका झा भी मौजूद थीं. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 27 जून सेनेफ्रो, गैस्ट्रो और न्यूरो सर्जरी विभागों में ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया. इन विभागों में हाल में कई चिकित्सकों की तैनाती हुई है. कार्डियो और न्यूरो के ओपीडी का संचालन पूर्व से हो रहा है. प्राचार्य ने तीन और विभागों में ओपीडी का संचालन शुरू होने की पुष्टि की.

Also Read: Bihar Weather: मानसून को सक्रिय होने में लगेंगे और दो चार दिन, बारिश के बाद पटना में बढ़ी उमस

मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनकर तैयार

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है. इसे चालू करने के लिए यहां पर 15 विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है और फिलहाल मरीजों के चिकित्सा एवं जांच के लिए विभिन्न इक्विपमेंट लगाया जा रहा है. बिल्डिंग एक वर्ष पहले ही बन कर तैयार हो गयी है. हाल के कुछ महीनों में यहां पर कई तरह के उपकरण इन्स्टॉल भी कर दिये गये हैं. इस हॉस्पिटल में एमआरआइ मशीन भी लगा दी गयी है. उम्मीद है कुछ ही दिनों के इंतजार के बार मगध क्षेत्र के लोगो को इस हॉस्पिटल में इलाज शुरु हो जाएगी. इस बिल्डिंग में अन्य तरह के जांच मशीनें भी इंस्टॉल कर दी गयी हैं. जांच के बाद हैंडओवर लेने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मेडिकल अधीक्षक डॉ विनोद शंकर सिंह, नोडल अधिकारी के के सिंहा खुद ही काम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. एक्सीडेंटल मरीज को इस हॉस्पिटल के चालू होने के बाद सबसे अधिक सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन