तख्त श्री हरमंदिर साहिब में पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने टेका मत्था, गुरुघर में विकास कार्यों की ली जानकारी

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पटना साहिब पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार.

Former CM Nitish Kumar : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सहित पूरे देश में शांति, सद्भाव और विकास की कामना की. वहां मौजूद सिख संगत का भी अभिवादन स्वीकार किया.

विज्ञापन

पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिर्पोट
Former CM Nitish Kumar : राज्यसभा सांसद सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने दरबार साहिब में हाजिरी लगाई और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया.

तख्त साहिब पहुंचने पर जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह और ग्रंथियों ने उन्हें सिरोपा देकर आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में शबद कीर्तन सुनते हुए कुछ समय श्रद्धापूर्वक व्यतीत किया.

विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सहित पूरे देश में शांति, सद्भाव और विकास की कामना की. उन्होंने गुरुघर से जुड़े विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली. इस अवसर पर तख्त प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें गुरु साहिब के जीवन दर्शन से जुड़ी पुस्तकें और प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वहां मौजूद सिख संगत का भी अभिवादन स्वीकार किया.

कंगन घाट पर मल्टी लेवल पार्किंग बन रहा

बताया जाता है कि नीतीश कुमार का गुरुघर से जुड़ाव काफी पुराना है. वर्ष 2017 में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिसकी देश-विदेश में सराहना हुई थी. उस दौरान पटना साहिब क्षेत्र में सड़क, बिजली, जलापूर्ति और पर्यटन सुविधाओं से जुड़ी कई आधारभूत परियोजनाओं पर काम हुआ था. वर्तमान में कंगन घाट पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य भी जारी है.

Also Read: ‘उज्जैनी से मिलने से रोका तो उसका अपहरण करा देंगे’, तेजप्रताप पर जबरन घर में घुसने का आरोप, जानिए FIR में क्या-क्या?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन