रांची में गंदे पानी की सप्लाई से फूटा लोगों का गुस्सा, पानी टंकी का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन

रांची के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड मेन रोड इलाके में प्रदर्शन करते लोग. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड मेन रोड इलाके में गंदे पानी की सप्लाई और जल संकट से परेशान करीब 300 परिवारों ने पानी टंकी का घेराव किया. लोगों ने पाइपलाइन लीकेज ठीक करने और सुबह 7 बजे नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से अमित दास की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड (ओसीसी) मेन रोड इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पानी की भारी किल्लत और दूषित जलापूर्ति से परेशान लगभग 300 परिवारों के लोगों ने पानी टंकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में पानी की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है. लगातार बढ़ती समस्या के कारण लोगों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर दिखाई दिया.

नाले का गंदा और बदबूदार पानी मिलने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि दो-दो दिन बाद नलों में पानी आता है और उसमें भी नाले का गंदा एवं बदबूदार पानी मिला होता है. दूषित पानी की सप्लाई के कारण लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस पानी का इस्तेमाल पीने और घरेलू कामों के लिए करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है. आधुनिक शहरों में स्वच्छ पेयजल की उम्मीद करना कोई विलासिता नहीं, लेकिन व्यवस्था कभी-कभी ऐसा व्यवहार करती है मानो साफ पानी भी किसी विशेष अवसर पर मिलने वाली सुविधा हो.

पानी आने का समय भी हुआ अनिश्चित

लोगों ने बताया कि पहले रोज सुबह सात बजे नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब इसका कोई निश्चित समय नहीं रह गया है. कभी दोपहर एक बजे तो कभी दो बजे पानी आता है. कई बार दो दिनों तक पानी नहीं मिलने से घरों में बूंद भर पानी भी नहीं बचता. इस समस्या का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राहत, बकाया वेतन भुगतान के साथ मिला अनुबंध विस्तार

पाइपलाइन की मरम्मत और नियमित आपूर्ति की मांग

आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाए और जलापूर्ति का समय फिर से सुबह सात बजे निर्धारित किया जाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

इसे भी पढ़ें: पिठोरिया पुलिस को मिली सफलता, चार फरार अभियुक्त और वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola