CCL कर्मियों के लिए प्रमोशन का सुनहरा मौका : लेखा लिपिक ग्रेड-II के 35 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

CCL में प्रमोशन का मौका: लेखा लिपिक ग्रेड-II के 35 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ स्थायी कर्मी कर सकेंगे आवेदन ( AI Generated Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने लेखा लिपिक (ग्रेड-II) के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती स्थायी कर्मचारियों के लिए है, जिसमें मैट्रिक पास उम्मीदवार पात्र होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है.

विज्ञापन

CCL News. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन/कर्मचारी स्थापना विभाग ने स्थायी कर्मचारियों के लिए आंतरिक अधिसूचना जारी की है. वर्ष 2026-27 के स्वीकृत श्रमशक्ति बजट के तहत लेखा लिपिक, ग्रेड-II (प्र) के पदों पर विभागीय चयन प्रक्रिया शुरू की गई है.

विज्ञापन

35 रिक्त पदों पर पात्र कर्मचारियों से आवेदन मांगे

इस चयन प्रक्रिया के तहत कुल 35 रिक्त पदों पर पात्र कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं. इनमें 25 पद अनारक्षित और दो पद एससी श्रेणी के लिए बताए गए हैं. आवेदन के लिए पात्रता एवं योग्यता की कटऑफ तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है.

मैट्रिक पास होना जरूरी

इस पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. सीसीएल के केवल नियमित और स्थायी कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं. उच्चतर श्रेणी के कर्मचारी इस विभागीय चयन प्रक्रिया में आवेदन नहीं कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: खूंटी में PLFI उग्रवादी धराया: लेवी वसूलने निकला था; पुलिस ने देसी कट्टा-कारतूस के साथ दबोचा, मोबाइल में मिला जंगी ऐप

100 अंकों की लिखित परीक्षा

आवेदक के पास पिछले तीन वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) होना जरूरी है. एसीआर में न्यूनतम "अच्छा" ग्रेड होना चाहिए. इसके अलावा विभागीय अनापत्ति के साथ उम्मीदवार का सतर्कता और विभागीय क्लियरेंस भी पूरी तरह साफ होना आवश्यक है. उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: CCL ने माइनिंग के 10 अधिकारियों को किया इधर से उधर, पीओ से लेकर जीएम तक बदले गए, मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और पात्र कर्मचारी सीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (www.centralcoalfields.in) पर "What's New" टैब से आवेदन का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं. विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों, स्व-अभिप्रमाणित प्रमाण-पत्रों और पिछले तीन वर्षों की एसीआर के साथ उचित माध्यम से नौ अक्टूबर 2026 को शाम पांच बजे तक महाप्रबंधक, सीसीएल कार्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में जमा कराने होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola