पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम हेमंत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लोअर करमटोली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी.

विज्ञापन

Vimla Pradhan passes away: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला प्रधान को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत रांची के लोअर करमटोली में रोड नंबर-2 स्थित विमला प्रधान के आवास पहुंचे. जहां उन्होंने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें.

दिवंगत पूर्व मंत्री के परिजनों से मिलते सीएम हेमंत
दिवंगत पूर्व मंत्री के परिजनों से मिलते सीएम हेमंत

सार्वजनिक जीवन में योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है. सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- रांची में ही होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, JSCA सचिव सौरभ तिवारी ने प्रभात खबर को बताई BCCI मीटिंग की पूरी बात

दिवंगत पूर्व मंत्री के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए CM हेमंत सोरेन
दिवंगत पूर्व मंत्री के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए CM हेमंत सोरेन

समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए रहीं तत्पर

हेमंत सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली सजग और कर्मठ राजनेता थी. उनके इस तरह चले जाने को उन्होंने झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में विमला प्रधान के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- झारखंड समेत 9 राज्यों में 25 नए कोयला ब्लॉक की नीलामी शुरू, जानें आपकी नौकरी और निवेश पर क्या पड़ेगा असर

रांची के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

बता दें, पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी, और उनका रांची स्थित एक निजी सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान शुक्रवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola