JPSC Scam Live Updates: पप्पू यादव बोले- मुख्यमंत्री की छात्रों से चल रही है बात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फोटो और आंदोलन में बैठे छात्र
राज्य सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह पहल छात्रों को मनाने के प्रयास का हिस्सा है.
पप्पू यादव बोले- मुख्यमंत्री की छात्रों से चल रही है बात
जेपीएससी जेएसएससी धांधली मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है. झारखंड में हमारे अध्यक्ष जा चुके हैं और वहां पर हमारे मुख्यमंत्री की छात्रों से परिवार की तरह वार्ता चल रही है.
जयराम महतो का आरोप- CGL के ओपन कैटेगिरी में 80 फीसदी से अधिक सीटों को बेचा गया
जयराम महतो ने प्रभात खबर से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है. डुमरी विधायक जयराम ने कहा है कि वे आंदोलन में तो है ही. वे खुद ही आंदोलन में शामिल रहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएसएससी सीजीएल के ओपन कैटेगिरी में 80 प्रतिशत से अधिक सीटों को बेच दिया गया है.
सदन शुरू होने से पहले बीजेपी ने किया जमकर हंगामा
एक तरफ जहां सरकार छात्रों से संवाद स्थापित कर गतिरोध दूर करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच कर रही सीआईडी (CID) की कार्रवाई तेज हो गई है. सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस धांधली मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में जेपीएससी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता भी शामिल हैं. इधर, गुरुवार सुबह झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही सियासत गरमा गई. बीजेपी के विधायकों और नेताओं ने जेपीएससी-जेएसएससी धांधली और अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और हंगामा किया. विपक्ष मामले की सीबीआई (CBI) जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़ा है.
जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में सुधार और कथित धांधली के खिलाफ पिछले 10 से अधिक दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे अभ्यर्थियों को मनाने के लिए राज्य सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिया है. अब से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गठित सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से औपचारिक वार्ता करेगा.
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए