रांची सदर अस्पताल में मोबाइल चुराते पकड़े गये दो युवक, तलाशी में मिले दो चोरी के फोन

Updated:
विज्ञापन

लोअर बाजार थाना, रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची सदर अस्पताल में मोबाइल चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में दो युवकों को मरीजों के परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी करते दो आरोपियों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना अस्पताल की चौथी मंजिल की है. मोबाइल बचाने के दौरान मरीज के परिजन हापता बेड़ा, अनगड़ा निवासी समल बेदिया चोरों से भिड़ गये और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया.

शोर सुनकर जुटी भीड़, आरोपियों की हुई धुनाई

दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने दोनों की धुनाई शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख कुदारखो, बेड़ो निवासी विवेक पाठक समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया. इसके बाद लोअर बाजार थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.

तलाशी में मिले दो मोबाइल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने अस्पताल परिसर से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की. तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किये गये.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान गुदड़ी चौक, कुरैशी मुहल्ला निवासी शहवाज कुरैशी और इस्लाम नगर, पत्थलकुदवा निवासी मो. दिलशाद उर्फ ठिल्लू के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola