रेशम उत्पादन में झारखंड का नाम रोशन, दुमका के शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के दुमका निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को रेशम उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. उन्हें बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुरस्कृत किया.

विज्ञापन

रांची. दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें प्राइवेट ग्रेन्योर यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया.

विज्ञापन

रेशम उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करने के क्षेत्र में शंभूनाथ देहरी के योगदान को इस सम्मान के जरिये राष्ट्रीय पहचान मिली है. दुमका के किसान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से झारखंड के रेशम किसानों और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है.

तसर आधारित आजीविका को मिल सकता है प्रोत्साहन

झारखंड में रेशम उत्पादन और तसर आधारित आजीविका को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. ऐसे में राज्य के किसान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना इस क्षेत्र से जुड़े किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्राइवेट ग्रेन्योर श्रेणी में मिला पुरस्कार गुणवत्तापूर्ण रेशम बीज तैयार करने और उत्पादन के क्षेत्र में शंभूनाथ देहरी के योगदान की पहचान है.

कई राज्यों के अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशक समेत विभिन्न राज्यों के निदेशक और कई पदाधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रीय मंच पर शंभूनाथ देहरी को सम्मान मिलने से दुमका सहित पूरे झारखंड में रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों के बीच सकारात्मक माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola