डीएसपीएमयू में दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज, विद्यार्थियों को गेट पास और स्कार्फ का वितरण शुरू
विद्यार्थियों को गेट पास और स्कार्फ का वितरण शुरू / Prabhat Khabar
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 24 सितंबर को होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। विद्यार्थियों के लिए गेट पास और स्कार्फ का वितरण शुरू हो गया है।
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 24 सितंबर को होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. शनिवार से विद्यार्थियों के बीच गेट पास और स्कार्फ का वितरण शुरू कर दिया गया. पहले दिन स्नातकोत्तर और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले करीब 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने काउंटर से गेट पास और स्कार्फ प्राप्त किया. विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.
काउंटर नंबर 6, 7, 8 और 9 की व्यवस्था
20 सितंबर को स्नातक सत्र 2022-25 के रेगुलर और वोकेशनल पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के बीच गेट पास और स्कार्फ का वितरण किया जायेगा. इसके लिए काउंटर नंबर 6, 7, 8 और 9 की व्यवस्था की गयी है. वितरण सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार ने बताया कि विद्यार्थियों को गेट पास और स्कार्फ लेने के लिए मार्क्स शीट तथा दीक्षांत समारोह की पेमेंट स्लिप या चालान की छायाप्रति साथ लानी होगी. विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दिन सभी विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे तक समारोह स्थल पर उपस्थित होना होगा.
ड्रेस कोड रहेगा अनिवार्य
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है. छात्रों को सफेद कुर्ता-पायजामा, सफेद धोती और लाल स्टोल या सेश पहनना होगा.
वहीं छात्राओं को लाल बॉर्डर वाली साड़ी और लाल ब्लाउज या सफेद सूट के साथ लाल दुपट्टा पहनकर समारोह में आना होगा. विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने को कहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए