रांची : निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखायी रणनीति और धैर्य
निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखायी रणनीति और धैर्य
निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को निखारा. विभिन्न वर्गों के बच्चों ने दिखाई अपनी रणनीति और धैर्य.
रांची: निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और तार्किक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 10 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया. अलग-अलग वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया.
स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता और तार्किक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.
स्कूल की सचिव सीमा शर्मा ने भी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ उनमें निर्णय लेने और धैर्य रखने की क्षमता भी विकसित होती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए