एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का केंद्र पर पलटवार, आलोक दुबे ने उठाये राज्यों के अधिकारों पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एमएमडीआर संशोधन अधिनियम-2026 को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पलटवार किया है. पार्टी ने सवाल उठाया है कि झारखंड जैसे खनिज संपदा वाले राज्यों के खनिज संबंधी फैसले दिल्ली से क्यों लिए जा रहे हैं, जबकि यह राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों का मामला है.

विज्ञापन

रांची: एमएमडीआर संशोधन अधिनियम-2026 को लेकर केंद्र सरकार के दावों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब खनिज संपदा झारखंड की है, तो इससे जुड़े फैसले दिल्ली से क्यों लिये जा रहे हैं. आलोक कुमार दुबे ने कहा कि खनिज उत्पादन बढ़ाने के नाम पर राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को सीमित करना संघीय ढांचे के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि संशोधन के जरिए राज्यों को टैक्स, सेस या अन्य लेवी लगाने से रोकने का प्रावधान किया गया है. कांग्रेस नेता ने इसे राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम बताया.

विज्ञापन

स्थानीय विकास का महत्वपूर्ण आधार

उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे खनिज बहुल राज्य के लिए खनिज संसाधन अर्थव्यवस्था और स्थानीय विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि राज्यों की कराधान शक्ति को सीमित करने के किसी भी प्रयास पर संवैधानिक स्तर पर विमर्श जरूरी है. कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करे और यह सुनिश्चित करे कि खनिज संपदा वाले राज्यों के वित्तीय अधिकार सुरक्षित रहें.

ये भी पढ़ें: झारखंड बंद की तैयारी को लेकर आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को निकलेगा मशाल जुलूस

केंद्र सरकार ने बताया राज्यों के हित सुरक्षित

केंद्र सरकार ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम-2026 को लेकर कहा है कि इससे राज्यों के भूमि और खनिज संबंधी अधिकार प्रभावित नहीं होंगे. केंद्र के अनुसार खनन क्षेत्र से मिलने वाले कुल कर और वैधानिक भुगतानों में करीब 90 प्रतिशत राज्यों को मिलता है और यह व्यवस्था संशोधन के बाद भी जारी रहेगी. सरकार ने यह भी कहा है कि राज्यों को रॉयल्टी, नीलामी प्रीमियम, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) और जीएसटी में उनका हिस्सा मिलता रहेगा. एमएमडीआर संशोधन को लेकर झारखंड में कांग्रेस और झामुमो दोनों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola