झारखंड बंद की तैयारी को लेकर आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को निकलेगा मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

आंदोलकारियों की बैठक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिल्ली विधानसभा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें 30 सितंबर को प्रस्तावित झारखंड बंद को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई. 29 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा.

विज्ञापन

सिल्ली: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, सिल्ली विधानसभा की बैठक शनिवार को बंता पंचायत भवन उत्तरी में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामपाल महतो ने की. इसमें 30 सितंबर को प्रस्तावित झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. केंद्रीय सचिव प्रो रतनलाल महतो और लक्ष्मी महतो ने बताया कि बंद की पूर्व संध्या 29 सितंबर को लोवापीडी से झारखंड मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा.

विज्ञापन

बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुलूस और बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की. बैठक में संतोष महतो, रंजन महतो, कार्तिक महतो, देवेंद्र नाथ महतो, सनत राय, सुभाष महतो, चंद्रशेखर महतो, विशेश्वर महतो, विजय प्रसाद गुप्ता, अभिमन्यु महतो, उपेंद्रनाथ महतो, दिनेश चंद्र महतो, संतोष कुमार महतो, कृष्ण सोनार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: MMDR कानून के विरोध में झामुमो का प्रदेशव्यापी हल्ला बोल, 260 प्रखंडों में दिया धरना, कहा - जल-जंगल-जमीन पर कोई समझौता नहीं; केंद्र ने कहा- राज्यों का 90% राजस्व यथावत रहेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola