रांची में घर-घर योग पहुंचाने का संकल्प, महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं ने लिया घर-घर योग पहुंचाने का संकल्प, AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला पतंजलि योग समिति रांची की बैठक में घर-घर योग पहुंचाने का संकल्प लिया गया. अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और योग शिक्षक बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

विज्ञापन

रांची: महिला पतंजलि योग समिति रांची जिला की कार्यकारिणी की बैठक हरमू बाइपास रोड स्थित कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य रंजना और जिला प्रभारी वीणा बरनवाल ने की. मुख्य अतिथि राज्य प्रभारी सुधा झा ने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और योग शिक्षक बनने के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से योग को समाज के अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा.

विज्ञापन

महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

उन्होंने 22 नवंबर को जमशेदपुर में होने वाले कार्यक्रम में रांची की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. बैठक में रांची में योग का विस्तार करने और घर-घर तक योग पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान समिति से जुड़ी कई महिलाओं ने नियमित योग करने से स्वास्थ्य में हुए लाभ के अपने अनुभव साझा किये. सदस्यों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर भी चर्चा की. बैठक में सुभद्रा, शोभा बरनवाल, चैताली मजुमदार, प्रिया कुमारी, प्रतिमा सिन्हा और बबिता श्रीवास्तव समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola