रांची विवि में हिंदी दिवस पखवाड़े में कवि सम्मेलन, हिंदी-उर्दू साहित्य के संगम ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

रांची यूनिवर्सिटी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग और हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस आयोजन में हिंदी और उर्दू साहित्य के बीच सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन

रांची. हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत रांची विवि के उर्दू विभाग व हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से शनिवार को कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह किया गया. इस सम्मेलन में हिंदी व उर्दू साहित्य की समृद्ध परंपरा, आपसी भाईचारे और साहित्यिक सौहार्द्र का अद्भुत संगम दिखा. संयोजक व हिंदी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष डॉ मीना बंधन ने आगंतुकों का स्वागत किया. उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान अली ने सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व कवियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री डॉ सुरेंद्र कौर नीलम ने की. संचालन कवि मनोज चौहान ने किया.

विज्ञापन

कई कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं

इस अवसर पर सरोज झारखंडी, एमजे अकबर, चंदन प्रजापति, उपासना सिन्हा, किरण राज, माला, इकबाल जमानवी, अंकिता सिन्हा, करुणा कालिका, उर्मिला सिन्हा, पुष्पा सहाय गिन्नी, शाहब हमजा, अनुभव शुक्ला, कोमल, डॉ रजनी शर्मा, रिम्मी वर्मा, बालाशंकर, श्रीवास्तव जागृति, शिप्रा शालिनी, ज्ञानेश, कल्पना कौशल लाल, सीमा कुमार, रेणु झा रेणुका, अमन प्रियदर्शी, डॉ नीता व गुरुकमल सिंह सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रांची विवि हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष सह साहित्यकार डॉ अरुण कुमार सहित आचार्यकुल के उपाध्यक्ष डॉ वासुदेव प्रसाद, डॉ कमल बोस, डॉ अर्चना दुबे, एजाज अहमद, दौलत राम शर्मा, डॉ ओम प्रकाश सहित कई शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola