कोल लाको बोदरा की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, बोले- भाषाई विरासत के संरक्षण के लिए करेंगे काम

Updated:
विज्ञापन

झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी हो भाषा एवं वारंग क्षिति लिपि के जनक कोल लाको बोदरा को उनकी जयंती पर नमन किया. उन्होंने राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता जताई.

विज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी हो भाषा एवं वारंग क्षिति लिपि के जनक, साहित्यकार और समाज सुधारक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती पर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल लाको बोदरा ने हो भाषा और वारंग क्षिति लिपि के माध्यम से झारखंड की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को नयी पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, पहचान, परंपराओं और पुरखों की विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है.

विज्ञापन

कोल लाको बोदरा के विचारों और योगदान से प्रेरणा

उन्होंने कहा कि कोल लाको बोदरा के विचारों और योगदान से प्रेरणा लेते हुए राज्य की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जायेगा. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचनाओं में भी हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड की कला, संस्कृति और स्थानीय पहचान के संरक्षण व विकास पर लगातार जोर दिए जाने की जानकारी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola