पटना: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने आगजनी कर किया सड़क जाम

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद आग जलाकर सड‍़क जाम करते परिजन और ग्रामीण.

Patna Road Accident : बख्तियारपुर जा रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया.

विज्ञापन

पटना से एसके सिंह की रिपोर्ट
Patna Road Accident : फतुआ थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में तेज रफ्तार एक अज्ञात पिकअप ने 10 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर घंटों यातायात बाधित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.

सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी विजय पासवान के 10 वर्षीय पुत्र राजबीर कुमार उर्फ भोलू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि भोलू शुक्रवार की सुबह गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से फतुहा की ओर से बख्तियारपुर जा रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया.

चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा को लेकर हंगामा

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. ग्रामीण फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

ढाई घंटे बाद यातायात बहाल

सूचना पर फतुहा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. लगभग ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका.

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं फरार पिकअप वाहन और चालक की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर है, और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की.

Also Read: ‘उज्जैनी से मिलने से रोका तो उसका अपहरण करा देंगे’, तेजप्रताप पर जबरन घर में घुसने का आरोप, जानिए FIR में क्या-क्या?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन