पटना: बकाया एक लाख मांगने पहुंचे आरोपियों ने चलाई गोली, बचाने आयी पत्नी को लगी, मौत

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

गोलीबारी का सांकेतिक फोटो.

Patna Crime News : एक वर्ष पहले संजय पासवान ने वीरू पासवान से ढाई लाख रुपये में एक भैंस खरीदी थी. डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जबकि एक लाख रुपये बकाया था. इसी को लेकर विवाद चल रहा था.

विज्ञापन

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Patna Crime News : पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के खरपड़ी गांव में भैंस खरीद-बिक्री के बकाया एक लाख रुपये के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गुरुवार की देर रात घर में घुसकर की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

मृतका रानी देवी का फाइल फोटो.

लंबे समय से चल रहा था विवाद

मृतका की पहचान खरपड़ी गांव निवासी रानी देवी (45) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले संजय पासवान ने वीरू पासवान से ढाई लाख रुपये में एक भैंस खरीदी थी. इस सौदे में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जबकि एक लाख रुपये बकाया था. इसी राशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

आरोपी ने हथियार निकाल चला दी गोली

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब दो बजे वीरू पासवान अपने दो सहयोगियों के साथ संजय पासवान के घर पहुंचा. वहां उसने बकाया राशि की मांग की. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने हथियार निकालकर संजय पासवान पर गोली चला दी. संजय पासवान तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली उनकी पत्नी रानी देवी को जा लगी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं.

परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया .

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार, तलाश कर रही पुलिस

घटना के बाद आरोपी वीरू पासवान अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पंचरुखिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

लेन-देन में हत्या हुई है, पुलिस जांच कर रही

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन के विवाद में हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. फरार आरोपी और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

Also Read : भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाले युवक से मुठभेड़, दोनों पैरों में गोली लगने के बाद पहुंचा अस्पताल

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भोजपुर में बवाल, परिवार ने क्या मांग की, अब तक क्या एक्शन हुआ

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन