भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाले युवक से मुठभेड़, दोनों पैरों में गोली लगने के बाद पहुंचा अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

युवक को अस्पताल ले जाती पुलिस की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhojpur Police Encounter : शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले युवक एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में युवक के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है.

विज्ञापन

आरा से मो.वसीम की रिपोर्ट
Bhojpur Police Encounter : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले युवक एवं पुलिस के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गई. इस दौरान युवक को दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. मुठभेड़ में भोजपुर पुलिस एवं पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी. जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र भरत तिवारी है. उधर घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा एवं शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची थी पुलिस

बताया जाता है कि भरत तिवारी मानसिक रूप से परेशान है. उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस जांच करने मंगलवार को उसके घर पहुंची थी. समझाने के दौरान युवक अचानक उग्र हो गया था और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी. गोली मारने की भी धमकी देने लगा था. हालांकि उस वक्त थानाध्यक्ष और युवक की मां के द्वारा उसे किसी तरह शांत कराया गया था.

वायरल वीडियो में साफ से देखा जा रहा था कि अर्ध निर्मित मकान में खटिया पर उक्त युवक पिस्टल लेकर लेटा है थानाध्यक्ष बगल में कुर्सी पर बैठकर उससे बात कर रहे है. बगल में एक महिला भी बैठी है. बातचीत के दौरान हथियार लिए दो पुलिसकर्मी उसकी तरफ जैसे बढ़े. तभी उन्हें देखकर युवक अचानक उग्र हो जाता है और पिस्टल तान देता है. उसके बाद से ही पुलिस उसे अपने कब्जे में लेने के प्रयास में लगी हुई थी.

पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

बुधवार की सुबह जब पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में फिर से बिलौटी गांव पहुंची. इस दौरान युवक द्वारा पुलिस को पिस्टल लेकर दौड़ाया जाने लगा और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी जाने लगी. इसके बाद युवक द्वारा पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस ने फायरिंग की तो उसे दोनों पैर में गोली लग गई.

एसपी बोले-युवक ने दो दर्जन से अधिक फायरिंग की

एसपी मिस्टर राज ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवक ने अब तक पुलिसकर्मियों समेत अन्य जगहों पर दो दर्जन से अधिक फायरिंग की है. पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसने भी गोली चलायी थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके पैर में लगीं.

Also Read: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: हंगामे के बाद प्रशासन अलर्ट, रोहतास में परीक्षा केंद्रों पर दिखा पुख्ता इंतजाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन