11 महीने से नहीं मिला मानदेय, सीवान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ता, ओपीडी सेवा ठप
धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता
Siwan ASHA Workers Strike: सीवान के गुठनी सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने 11 माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. ओपीडी सेवा प्रभावित रही.
सीवान से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan ASHA Workers Strike: सीवान के गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले 11 माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के विरोध में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. आशा कार्यकर्ता रीता देवी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया.
आंदोलन की चेतावनी
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर और बीडीओ नवनीत नमन को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की गई थी. साथ ही भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी. इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा.
11 महीने से नहीं मिला है वेतन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन 11 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है. परिवार के भरण-पोषण में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
हड़ताल से ओपीडी प्रभावित
हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवा प्रभावित रही. जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं. आशा कार्यकर्ता रीता देवी ने स्पष्ट कहा कि लंबित मानदेय का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर शोभा देवी, रूना देवी, संगीता देवी, उषा देवी, रंभा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी और मंजू देवी समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं.
Also Read: सीवान के इस वार्ड में वर्षों से नहीं पहुंचा एक भी बूंद पानी, दूषित जल पीने को मजबूर लोग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए