सीवान: बड़हरिया में महावीरी झंडा मेला की तैयारी तेज, आर्केस्ट्रा और डीजे पर पूर्ण रोक का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

मेला केंद्रीय कमेटी की बैठक में शामिल सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में महावीरी अखाड़ा मेला के सफल संचालन हेतु केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न हुई। मेले में आर्केस्ट्रा और डीजे पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया गया है, वहीं अनुशासित अखाड़ों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मठ परिसर में रविवार को तेतहली, बड़हरिया और हरदियां महावीरी अखाड़ा मेला के सफल संचालन को लेकर केंद्रीय मेला कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता महंत श्रीभगवान दास ने की. बैठक में 22 सितंबर को तेतहली शिव मंदिर, 23 सितंबर को रामजानकी मठ बड़हरिया और 24 सितंबर को हरदियां शिव मंदिर में आयोजित होने वाले महावीरी अखाड़ा मेला की तैयारियों और व्यवस्था पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

29 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार हो रही बैठक

केंद्रीय मेला कमेटी के अनुसार मेले की तैयारी और विधि-व्यवस्था को लेकर पिछले करीब 20 दिनों से लाइसेंसधारी 29 अखाड़ों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और युवाओं के साथ लगातार बैठक की जा रही है. इसका उद्देश्य अखाड़ा जुलूस को अनुशासित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है.

तेतहली के महावीरी मेले में आठ गांवों, बड़हरिया में 11 गांवों और हरदियां के मेले में 10 गांवों के अखाड़े शामिल होंगे. इसको लेकर संबंधित अखाड़ों के प्रतिनिधियों से आवश्यक तैयारियों और व्यवस्था पर चर्चा की गयी है.

आर्केस्ट्रा और डीजे पर पूर्ण रोक

बैठक में सामाजिक पहल के तहत पूर्व में लिये गये निर्णय को दोहराते हुए अखाड़ा जुलूस में आर्केस्ट्रा और डीजे पर पूर्ण रोक रखने का संकल्प लिया गया. सदस्यों ने कहा कि जुलूस में बैंड-बाजा, डंका और झांकियां शामिल रहेंगी.

महावीरी झंडा मेले के दौरान श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जायेगी. केंद्रीय कमेटी ने प्रत्येक अखाड़े में हनुमानजी की पूजा-अर्चना पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.

बेहतर अनुशासन वाले अखाड़े होंगे सम्मानित

केंद्रीय मेला कमेटी ने मेले के दौरान बेहतर अनुशासन, समयबद्धता और पारंपरिक शक्ति प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित करने का निर्णय लिया. कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सभी अखाड़ों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गयी है.

ये रहे मौजूद

बैठक में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, डॉ. सच्चिदानंद गिरि, अनिल मिश्र, वीरेंद्र साह, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, गुड्डू सिंह, राजेश गिरि, विजय साह, भोज यादव, राजेश शर्मा, केशर श्रीवास्तव, सुधाकर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन