सीवान: हसनपुरा में 30 वर्षीय शिक्षक आशीष कुमार गुप्ता का निधन, शिक्षा जगत में शोक
अशीष कुमार गुप्ता का प्रोफाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
सनपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतनगर में कार्यरत 30 वर्षीय शिक्षक आशीष कुमार गुप्ता का शनिवार शाम निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत, सहकर्मियों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.
Siwan News : हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतनगर में कार्यरत प्रखंड शिक्षक आशीष कुमार गुप्ता का शनिवार की शाम असमय निधन हो गया. वे 30 वर्ष के थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत सहित विद्यालय के शिक्षकों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी. निधन की खबर से परिजनों में भी चीख-पुकार मच गयी.
करीब एक वर्ष पहले विद्यालय में दिया था योगदान
दिवंगत शिक्षक आशीष कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार डुमरियां गांव के निवासी थे. करीब एक वर्ष पहले उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतनगर में शिक्षक के रूप में योगदान दिया था. सहकर्मियों के अनुसार, वे अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने के साथ सभी के साथ मधुर व्यवहार रखते थे.
उनके असमय निधन पर विद्यालय के शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शिक्षकों ने कहा कि कम समय में ही उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से सहकर्मियों के बीच अलग पहचान बनायी थी.
गांव के श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी रही.
शोक व्यक्त करने वालों में एचएम चंद्रशेखर राम, सुशील कुमार पंडित, रामबालक यादव, संजय यादव, नंदकिशोर राय, कमलेश कुमार, देवानंद कुमार, हामिद अनवर, कुणाल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, शमशाद अली, मनोज कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, उपेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, नित्या कुमारी, निर्मला कुमारी, सुनीता कुमारी, आफताब आलम सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए