सीवान के दरौंदा में स्वर्ण दुकानदारों के साथ पुलिस की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश; CCTV लगाने की सलाह
थाना परिसर मे बैठक करते थाना अध्यक्ष बिकास कुमार सिंह
दरौंदा थाना परिसर में स्वर्ण व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. थाना अध्यक्ष ने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.
Jewellery Shop Security: दरौंदा थाना परिसर में रविवार को स्वर्ण दुकानदारों के साथ पुलिस की बैठक आयोजित की गयी. थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना क्षेत्र के सोना-चांदी के दुकानदार शामिल हुए. बैठक में दुकानदारों की सुरक्षा और बाजार में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर चर्चा की गयी.
दुकानों में मजबूत ताला लगाने का निर्देश
थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने स्वर्ण दुकानदारों को अपनी दुकानों में मजबूत ताला लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुकान बंद करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें. दुकान के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आने या किसी अनजान व्यक्ति के दुकान में प्रवेश करने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.
CCTV कैमरे से निगरानी रखने की अपील
पुलिस ने दुकानदारों को अपनी दुकानों और आसपास के परिसर में CCTV कैमरे लगाने की सलाह दी. थाना अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्ण दुकानदारों को अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए. किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस को तुरंत जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार गश्ती
थाना अध्यक्ष ने कहा कि दुकानदारों को सुरक्षा देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है. अपराध पर नियंत्रण और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार गश्ती की जा रही है. उन्होंने दुकानदारों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगायी जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए