रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बिहार को मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
छपरा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम सम्राट और सांसद सिग्रीवाल
Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि अगले 5 से 8 वर्षों में राज्य को 200 नई ट्रेनें मिलेंगी. इसके साथ ही दिल्ली- पटना- सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना भी आगे बढ़ाई जाएगी.
Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगले 5 से 8 वर्षों में राज्य को 200 नई ट्रेनें मिलने वाली हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि रेलवे कनेक्टिविटी के विस्तार से बिहार में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेल मंत्री ने कहा कि नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की भीड़ कम होगी. लंबी दूरी की यात्रा आसान बनेगी. साथ ही बिहार के विभिन्न शहरों की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि रेलवे का लगातार आधुनिकीकरण किया जा रहा है और बिहार इस बदलाव का बड़ा हिस्सा बनने जा रहा है.
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भी योजना में शामिल
रेल मंत्री ने बताया कि बिहार को मिलने वाली बड़ी रेल परियोजनाओं में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी शामिल है. प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी- पटना-सिलीगुड़ी के बीच विकसित किया जाएगा. इसके शुरू होने के बाद पटना से दिल्ली का सफर महज 4 घंटे 45 मिनट में पूरा हो सकेगा.
देशभर में बिछेगा 7000 किमी का बुलेट ट्रेन नेटवर्क
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. आने वाले वर्षों में लगभग 7000 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर तैयार होगा. उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है. इसके बाद अन्य कॉरिडोर पर भी तेजी से काम होगा.
छपरा से दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
छपरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने छपरा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके अलावा दोहरीघाट-औड़िहार ट्रेन का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया.

बिहार में चल रहीं 25 आधुनिक ट्रेनें
रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में रेलवे का बजट पहले करीब 1000 करोड़ रुपये था. अब यह बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार से 11 अमृत भारत ट्रेनें और 14 वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं.
बिहार में एक लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है. केंद्र सरकार रेलवे विकास के लिए हर साल बड़ी राशि खर्च कर रही है. इसका सीधा लाभ बिहार को मिल रहा है.
36 जिले रेलवे नेटवर्क से जुड़े
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य के 38 जिलों में से 36 जिले रेलवे नेटवर्क से जुड़ चुके हैं. रेलवे को आधुनिक तकनीक से लैस करने का काम तेजी से किया जा रहा है. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
रेल ट्रैक विस्तार पर भी फोकस
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और तिहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है. छपरा से कटिहार तक रेल क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त लाइन बिछाई जा रही है. गंगा के दोनों किनारों पर भी आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










