प्रशांत किशोर 17 अगस्त को लेंगे विधायक पद की शपथ, जानिए सदन की जगह स्पीकर के चैंबर में क्यों होगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर की फाइल फोटो

Prashant Kishor Oath: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर विधानसभा पहुंचे प्रशांत किशोर अब विधायक पद की शपथ लेंगे. पीके का शपथ ग्रहण 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे होगा. विधानसभा सत्र नहीं चलने के कारण स्पीकर प्रेम कुमार उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाएंगे.

विज्ञापन

Prashant Kishor Oath: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर अब विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. जन सुराज पार्टी के प्रमुख और पार्टी के पहले विधायक पीके का शपथ ग्रहण 17 अगस्त, सोमवार को होगा.

विधानसभा सत्र नहीं चलने के कारण उन्हें सदन के अंदर शपथ नहीं दिलाई जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने चैंबर में प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे.

सुबह 10:30 बजे होगा शपथ ग्रहण

विधानसभा की ओर से प्रशांत किशोर को शपथ कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है. तय कार्यक्रम के मुताबिक, कल 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण होगा. स्पीकर प्रेम कुमार विधानसभा के मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पीके को शपथ दिलाएंगे.

सत्र नहीं चल रहा, इसलिए चैंबर में शपथ

आमतौर पर नए विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शपथ दिलाई जाती है. लेकिन फिलहाल बिहार विधानसभा का कोई सत्र नहीं चल रहा है. मॉनसून सत्र भी समाप्त हो चुका है. आगामी शीतकालीन सत्र में अभी समय है. ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं होने पर स्पीकर अपने चैंबर में नए विधायक को शपथ दिला सकते हैं.

शपथ के बाद ही मिलेंगे विधायक के अधिकार

संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत नवनिर्वाचित विधायक के लिए शपथ लेना जरूरी है. शपथ लेने के बाद ही उन्हें विधायक के तौर पर मिलने वाले भत्ते और दूसरी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं. शपथ से पहले विधायक सदन की कार्यवाही में बहस या मतदान नहीं कर सकते.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जन सुराज के पहले विधायक बने पीके

प्रशांत किशोर की राजनीतिक पार्टी जन सुराज के लिए यह चुनावी जीत काफी अहम है. करीब दो साल पहले पार्टी की नींव रखने वाले पीके अब विधानसभा पहुंच गए हैं.

जन सुराज ने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. बांकीपुर उपचुनाव जीतकर प्रशांत किशोर ने पहली बार विधानसभा में जन सुराज की मौजूदगी दर्ज कराई है.

भाजपा के गढ़ में पीके ने मारी सेंध

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है. इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक रहे.

इससे पहले उनके पिता भी चार बार यहां से भाजपा के विधायक रह चुके हैं. करीब तीन दशक तक बांकीपुर में भाजपा का दबदबा रहा.

नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हुआ. इसमें प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराकर जीत दर्ज की.

Also Read: शराबबंदी को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर तंज, बोले- बिहार में मिल रही हर ब्रांड की शराब



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन