मनोज तिवारी का प्रशांत किशोर पर पलटवार, बोले- जीतने के बाद जो झुके वो संस्कारी, गाली दे वो अहंकारी, पीके ने कहा था फ्रॉड

Updated:
विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते मनोज तिवारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Manoj Tiwari On Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी और प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. पीके के ‘फ्रॉड’ वाले बयान पर मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘अहंकारी’ बताया और खुद को ‘संस्कारी बिहारी’ करार दिया.

विज्ञापन

Manoj Tiwari On Prashant Kishor: भोजपुरी कलाकार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है. बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अब मनोज तिवारी ने खुद को ‘संस्कारी बिहारी’ बताते हुए प्रशांत किशोर को ‘अहंकारी’ करार दिया है.

विज्ञापन

मनोज तिवारी बोले- जीत के बाद भी गाली दे रहे हैं

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव की बात चुनाव तक ही होनी चाहिए. जीतने के बाद भी किसी के मुंह से अपशब्द निकलना सही नहीं है.

मनोज तिवारी ने कहा कि जो जीतने के बाद झुकता है, वो संस्कारी होता है और जो जीतने के बाद भी गाली दे, वो अहंकारी होता है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे सुनकर वह हैरान हैं.

‘हम संस्कारी बिहारी हैं’

भाजपा सांसद ने अपने काम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक हजार से ज्यादा कलाकारों को मंच दिया है. बिहार का नाम देश और दुनिया में पहुंचाने की कोशिश की है.

उन्होंने कहा कि हम तो संस्कारी बिहारी हैं. हम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते. मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर की जीत पर बधाई भी दी. साथ ही कहा कि अब उन्हें अपने क्षेत्र की जनता का ध्यान रखना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर ने मनोज तिवारी को बताया था ‘फ्रॉड’

दरअसल, प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने भाजपा सांसद को ‘फ्रॉड आदमी’ बताया था.

पीके ने आरोप लगाया था कि मनोज तिवारी चुनाव के समय बिहार आते हैं और उसके बाद गायब हो जाते हैं. उन्होंने मनोज तिवारी को चुनौती भी दी थी. कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं.

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर शुरू हुआ विवाद

दोनों नेताओं के बीच विवाद की शुरुआत भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से हुई. बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान मनोज तिवारी ने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए थे.

मनोज तिवारी का आरोप था कि प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी की मां से कहा था कि वह तभी न्याय दिलाएंगे, जब वह बांकीपुर आकर जन सुराज पार्टी के लिए प्रचार करेंगी.

Also Read:बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर का नया एक्शन प्लान तैयार, फिर पहुंचेंगे गांव-गांव, चिराग पासवान ने की PK की तारीफ



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन