Gen Z को साधने बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स से करेंगे बात, जानिए पूरा कार्यक्रम
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त
Gyanesh Kumar Bihar Visit: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पटना पहुंचे. पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने SIR की सफलता को बताया. दो दिनों के दौरे के दौरान वे बिहार के 400 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे.
Gyanesh Kumar Bihar Visit: दो दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पटना पहुंचे. पटना पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा, मतदाता सूची के शुद्धिकरण का देशभर में सबसे सफल आयोजन बिहार से ही शुरू हुआ था.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत न केवल आजादी से अब तक बिहार में सर्वाधिक रहा बल्कि अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, जापान, स्पेन के आम चुनाव से भी ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा.
ELC 2.0 की करेंगे शुरुआत
जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 17 अगस्त को Electrol literacy Clubs (ELC 2.0) की शुरुआत करेंगे. 17 अगस्त को लॉन्चिंग की जाएगी. ज्ञानेश कुमार बिहार के कई जिलों का दौरा करेंगे. खासकर वे राज्य के Gen Z वोटर्स से बात करेंगे. चुनाव में विद्यार्थियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो, इसके लिए उन्हें प्रेरित करेंगे.
View on Instagram
इन जिलों में जायेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त
आज मुख्य चुनाव आयुक्त सीतामढ़ी, वैशाली और मधुबनी जायेंगे. यहां वे बूथ लेवल के अधिकारियों से बातचीत करेंगे. बताया जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार का यह प्रयास चुनावी प्रक्रिया की जमीनी हकीकत को समझने के लिए होगा. इस दौरान बीएलओ अपने अनुभव साझा करेंगे, फील्ड में आने वाली चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करेंगे और निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के सुझाव देंगे.
बिहार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पटना के ज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम
17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में निर्वाचन साक्षरता क्लब 2.0 (ELC 2.0) और ECINET को लेकर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन की सबसे खास बात इसकी भागीदारी होगी. बिहार के 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों से हजारों विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे. इनमें बड़ी संख्या उन युवाओं की होगी, जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं.
कार्यक्रम में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षक, विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्राचार्य और अलग-अलग संस्थानों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे. इस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस दौरे से न केवल जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










